रेवाड़ी। गांव नठेडा में भाजपा नेता वीर कुमार यादव के निवास पर पहुंचे अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्
कोसली। हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बिशंबर वाल्मीकि ने हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना में हुई बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए भगवान से मासूम बच्चों की आत्मिक शांति व परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है। मंत्री बिशंबर वाल्मीकि शनिवार को क्षेत्र के गांव नठेडा में भाजपा नेता वीर कुमार यादव के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।वाल्मीकि ने कहा कि बच्चों के लिए सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों द्वारा अनफिट बसों को तुरंत नई बसों से बदलकर प्रशिक्षित ड्राइवरों को नियुक्त किया जाए। यदि कोई स्कूल निर्देशों का पालन करने में विफल रहता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त और अनुकरणीय कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि स्कूली बच्चों को उच्चतम मानक की सुरक्षित परिवहन सुविधाएं मिले।