फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 60 मीटर चौड़े बाईपास रोड की होगी मरम्मत, 6.79 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
कर्नल राव राम सिंह चौक। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। 60 मीटर चौड़े बाईपास रोड की मरम्मत करीब 6.79 करोड़ रुपये से होगी। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद छह महीने में निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। यह सड़क अभय सिंह चौक से कर्नल राम सिंह चौक तक बनाई जाएगी जो सेक्टर 10/11, 10/21 और 4/20 को विभाजित करती है।
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में डीबीएम, बीसी, टैक कोट, प्राइम कोट, क्रैक सीलिंग, साइन बोर्ड और डेलीनेटर जैसी तकनीकों को शामिल किया गया है। सड़क निर्माण की प्रक्रिया में सबसे पहले प्राइम कोट लगाया जाता है जो पुरानी या कच्ची सतह को तैयार करता है। इसके बाद डीबीएम की परत बिछाई जाएगी जो सड़क की मजबूत नींव का काम करती है।
भारी वाहनों का दबाव सहने में सक्षम होती है। इसके ऊपर टैक कोट लगाया जाएगा। अंत में बीसी (बिटुमिनस कंक्रीट) की ऊपरी लेयर डाली जाएगी। वहीं सड़क में मौजूद दरारों को भरने के लिए क्रैक सीलिंग की जाएगी। इससे पानी अंदर नहीं जा पाता और सड़क लंबे समय तक खराब नहीं होती।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे साइन बोर्ड
सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साइन बोर्ड, डेलीनेटर और अन्य आवश्यक रोड सेफ्टी उपकरण भी लगाए जाएंगे। दरअसल बाईपास रोड की मरम्मत लंबे समय से लंबित थी। वर्तमान में सड़क की हालत खराब होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जगह-जगह गड्ढे और दरारें होने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में मरम्मत होने के बाद सड़क की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।

-
शहर के प्रमुख मार्गों में से एक

यह सड़क शहर के प्रमुख मार्गों में से एक है जो विभिन्न सेक्टरों को आपस में जोड़ती है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। साथ ही सड़क पर लगाए जाने वाले साइन बोर्ड और डेलीनेटर से रात के समय भी वाहन चालकों को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।
विज्ञापन


-
बाईपास रोड की मरम्मत में करीब 6.79 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है।
रोहित, जेई, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें