10वीं कक्षा के एक छात्र ने गांव के बाहर जंगल में पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार गांव मंदौला के 16 वर्षीय छात्र के पिता का देहांत दो साल पहले हो गया था। उसकी मां 8 साल पहले घर छोड़ कर चली गई थी। उसका फूफा और बुआ गांव में आकर उसका लालन-पालन कर रहे थे। मंगलवार शाम को दीपक खेत में बने कुएं पर फूफा के लिए चाय लेकर गया था।
जब वह कई घंटे तक वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। मंगलवार रात करीब 8:00 बजे उसका शव गांव के जंगल में एक कीकर के पेड़ से लटका हुआ मिला। जांचकर्ता पुलिस अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि आत्महत्या करने का कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें को सौंप दिया है।