फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर से मांगी 10 लाख की फिरौती

Fri, 08 Aug 2014 12:24 AM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉश एरिया सेक्टर-4 स्थित कन्हैया स्टेट के संचालक दिनेश राव से बुधवार को फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई। पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। बतादें कि दिनेश राव पर दो दिन पहले ही अज्ञात युवकों ने फायरिंग भी की थी जिसमें वह बाल-बाल बच गया था।
विज्ञापन


चांदावास निवासी दिनेश राव ने सेक्टर-4 में कन्हैया स्टेट के नाम से प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस खोला हुआ है। दिनेश ने मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर के समय उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम नरेश उर्फ छोटा बताया। दिनेश के मुताबिक फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने नरेश उर्फ छोटा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

फायरिंग में बाल-बाल बचा था दिनेश
प्रॉपर्टी डीलर दिनेश राव पर दो दिन पहले उस दौरान फायरिंग हुई थी जब वह अपने एडवोकेट साथी विक्रम के साथ ऑफिस के बाहर बैठा हुआ था। फायरिंग में दिनेश बाल-बाल बच गया था। यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई थी। पुलिस के पास सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी है लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली ही नजर आ रहे हैं। इधर, बुधवार को दिनेश राव से फोन पर रंगदारी मांगने के मामले ने पुलिस की टेंशन और बढ़ा दी है। अब नरेश उर्फ छोटा की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नरेश उर्फ छोटा की तलाश में है पुलिस
मामले की जांच कर रहे थाना मॉडल टाउन में तैनात एएसआई जगफूल सिंह ने बताया कि गुड़गांव जिले के जोड़ी-सांपका निवासी नरेश उर्फ छोटा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। छोटा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीम दबिश दे रही है। गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें