फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती : एबीवीपी

विज्ञापन
श्रद्धांजलि ​अर्पित करतीं छात्राएं। स्रोत : परिषद - फोटो : credit
विज्ञापन
भिवाड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राजकीय कन्या महाविद्यालय भिवाड़ी इकाई ने दिल्ली में हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। महाविद्यालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई जिसमें सभी ने एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान परिषद की कार्यकर्ता नेहा ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है।
विज्ञापन

ऐसे अमानवीय कृत्य देश की एकता और अखंडता को कभी कमजोर नहीं कर सकते। हमें शांति, सद्भावना और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाना होगा।
सभा के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्रहित, मानवता और समाज सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
श्रद्धांजलि सभा में नेहा, रितु, मिर्जा, निशा, स्वीटी, समीना, मेघा, अनीता, टीना और रिंकी सहित अन्य कार्यकर्ता और छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें