स्वरांजलि पब्लिक स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा 2025 के तहत बुधवार को जिले के चार विद्यालयों में गणित विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया।
श्री कृष्ण स्कूल हांसाका, स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल गुरावड़ा, मधुसूदन पब्लिक स्कूल और स्वरांजलि पब्लिक स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। श्री कृष्ण स्कूल हांसाका में कक्षा तीसरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं मधुसूदन पब्लिक स्कूल में कक्षा चौथी से आठवीं तक के बच्चों ने परीक्षा दी।
स्वरांजलि पब्लिक स्कूल में तीसरी से दसवीं व स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल गुरावड़ा में तीसरी, पांचवीं, सातवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
परीक्षा के दौरान विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखने के लिए शिक्षकों और प्रबंधन की टीम सक्रिय रही। इस दौरान विद्यार्थियों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।
स्वरांजलि पब्लिक स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद