फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन को टर्मिनेट कर नागरिक अस्पताल से खदेड़ा

Thu, 27 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर क्रमिक अनशन करते भाकपा माले कार्यकर्ता।
विज्ञापन
पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर 25 अक्तूबर से नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों पर वीरवार को स्वास्थ्य मंत्री का डंडा चला। स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश पर सीएमओ डॉ. बीके राजौरा ने यूनियन के जिला प्रधान सहित तीन पदाधिकारियों को टर्मिनेट कर दिया। डीसी के आदेश के बाद नागरिक अस्पताल में धारा-144 लागू करने के बाद यहां बैठे हड़ताली कर्मचारियों को पुलिस ने खदेड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से गुस्साए एनएचएम कर्मचारियों ने शहर के बाजारों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिले में करीब 450 एनएचएम कर्मचारी हैं। इसमें से 235 हड़ताल पर हैं। एंबुलेंस 102 सेवा से जुड़े 69 एनएचएम कर्मचारी हड़ताल में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

----------------------
वार्ता में बात नहीं बनी तो थमा दिया टर्मिनेशन लेटर
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार को ही एनएचएम जिला यूनियन पदाधिकारियों की लिस्ट मंगवा ली गई थी। बावजूद इसके सीएमओ ने वीरवार को यूनियन पदाधिकारियों से तीन बार बैठक की। वार्ता विफल रहने के बाद सीएमओ डॉ. बीके राजौरा ने यूनियन के प्रधान पंकज यादव, उप-प्रधान संतोष यादव और महासचिव रविंद्र यादव को टर्मिनेशन लेटर थमा दिया। इसके बाद गुस्साए कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कार्रवाई के डर से  हड़ताल के तीसरे दिन दस कर्मचारी काम पर लौट आए।
------------------------
समर्थन में आया सर्व कर्मचारी संघ
नेेशनल हेल्थ मिशन यूनियन के पदाधिकारियों की टर्मिनेशन की खबर की सर्व कर्मचारी संघ और अन्य संगठनों ने निंदा की है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान चंद्रभान यादव ने जिला सचिवालय पहुंचकर कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। इसी के साथ कामरेड राजेंद्र सिंह और अन्य संगठनों ने भी टर्मिनेशन की निंदा की।
विज्ञापन

-------------------------
आज हो सकती है बड़ी कार्रवाई
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के कड़े रवैये के चलते शुक्रवार को हड़ताल कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है। सीएमओ ऑफिस से हड़ताली कर्मचारियों की लिस्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है। सूत्रों की मानें तो इन कर्मचारियों को टर्मिनेट करने के बाद नई भर्तियों के लिए ज्ञापन निकाला जा सकता है।
----------ा---------------
कर्मचारी पीछे हटने के मूड में नहीं
एनएचएम कर्मचारी यूनियन नेताओं की माने तो सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ कर्मचारी एकजुट हैं। सरकार कर्मचारियों को डराने के लिए यूनियन के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि नौकरी पक्की करने और पक्का नहीं करने तक समान काम, समान वेतन लागू सहित अन्य मांगेें पूरी नहीं करने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
-------------------
कोट
जिले में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। तीन यूनियन पदाधिकारियों को टर्मिनेट किया गया है। एनएचएम कर्मचारी अनुबंध आधार पर लगे हैं। उन्हें हड़ताल पर जाने का कोई अधिकार नहीं है। उनकी कोशिश के बावजूद भी कर्मचारियों के नहीं मानने पर उन्होंने टर्मिनेट लेटर जारी कर दिया है। वीरवार को 235 कर्मचारी हड़ताल पर रहे।  - डॉ. बीके राजौरा, सीएमओ, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें