रेवाड़ी। जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ की ओर से 18 और 19 नवंबर को रामपुरा रोड के पास 9वीं जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
संघ के अनुसार प्रतियोगिता में 11 टीमों ने पंजीकरण करवाया है। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर हिसार में 21 और 22 नवंबर को आयोजित होने वाली 14वीं राज्य स्तरीय सीनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए रेवाड़ी की टीम का चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों का चयन जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के महासचिव गोविंद शर्मा करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिले का कोई भी खिलाड़ी जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल देना चाहता है, वह 18 नवंबर को सुबह 10 बजे आधार कार्ड के साथ पहुंच सकता है। इच्छुक खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।