फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: वाहन की टक्कर से टेंपो में लगी आग, तीन साल के बच्चे की झुलसने से मौत, सालासर धाम जा रहे थे पीड़ित

Sun, 23 Apr 2023 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

राजस्थान के धौलपुर निवासी पूजा, रेनू व महिपाल अपने 3 वर्षीय बच्चे के साथ टेंपो में सालासर धाम जा रहे थे। दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित नचाना  कट के समीप टेंपो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे टेंपो में आग लग गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद टेंपों में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम से सालासर धाम जा रहे एक टेंपो को दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित नचाना कट के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे टेंपो पलट गया। पलटने के बाद टेंपो में आग लग गई। हादसे में 3 वर्षीय बच्चे की झुलसने से मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के धौलपुर निवासी पूजा, रेनू व महिपाल अपने 3 वर्षीय बच्चे के साथ टेंपो में सालासर धाम जा रहे थे। दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित नचाना  कट के समीप टेंपो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे टेंपो में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को टेंपो से बाहर निकालकर बावल के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने 3 वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल बावल के अस्पताल में उपचाराधीन है। बावल थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार गुरुग्राम में रहता था।
विज्ञापन

     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें