रेवाड़ी। आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल में हाल ही में एचपीएससी की मेंबर बनीं समाजशास्त्र की प्राध्यापिका तथा एबीवीपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ममता यादव के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया।
हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) तथा हरियाणा न्याय मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता मंच के संरक्षक बाबू जगजीत सिंह ने की। मंच के अध्यक्ष प्रोफेसर आर एस यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में हसला के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव मुख्य वक्ता रहे। माध्यमिक शिक्षा की पूर्व संयुक्त निदेशक संगीता यादव तथा हसला के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित इस सम्मान समारोह में हसला के जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव भाग लेने स्वागत अध्यक्ष की भूमिका निभाई। इस अवसर पर आयोजन समिति के अलावा करीब 10 से 12 सामाजिक संगठनों ने ममता यादव को सम्मानित किया।
अध्यक्षीय संबोधन में बाबू जगजीत सिंह ने जिले के बिगड़ते लिंगानुपात के प्रति सचेत किया। आरपीएस स्कूल की प्राचार्य प्रीति लांबा, सामाजिक कार्यकर्ता रवि गुप्ता, एजुकेशन ऑफिसर एसोसिएशन की ओर से प्राचार्य देशराज शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, प्राध्यापिका सीमा यादव ने विचार रखे।
इस अवसर पर हसला व न्याय मंच के अलावा अनेक संगठनों की ओर से ममता यादव को सम्मानित किया गया, जिनमें भारतीय किसान यूनियन, कॉलेज सहायक प्रोफेसर एसोसिएशन ,एनपीएस एसोसिएशन, हेड मास्टर एसोसिएशन, पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा, कुम्हार महासभा, राजकीय कर्मचारी सहकारी कर्मचारी समिति, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, डाइट हुसैनपुर, डीओसी स्काउट एंड गाइड,अतिथि अध्यापक संघ, सेवा स्तंभ, हजरस, हसला झज्जर इकाई, डाइट पाली, आरपीएस शिक्षण संस्थान, आरडब्लूए सेक्टर 4, आरडब्लूए कोसली आदि उल्लेखनीय हैं।