फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 25 एमएम पानी बारिश से 10 डिग्री लुढ़का तापमान

Thu, 24 Aug 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बारिश के बाद ब्राॅस मार्केट के पास भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी मौसम सुहावना बना रहा। सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश जारी रही। पिछले 24 घंटे के अंदर शहर में 50 और बावल में सर्वाधिक 55 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं जिले में औसतन 25 एमएम बारिश हुई है। बारिश के कारण उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इससे बुधवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री लुढ़क कर 28.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 24 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अगस्त के 23 दिनों में सिर्फ 2 बार ही बारिश हुई है। 19 अगस्त को सुबह करीब एक घंटे तक बारिश हुई थी। इसके बाद मंगलवार की शाम से पूरी रात रुक-रुक कर बारिश होती रही। सुबह 8 बजे तक शहर में ही 50 एमएम से ज्यादा बारिश हुई है। इसकी वजह से कई जगह जलभराव की स्थिति भी बन गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मानसून सीजन की बात करें तो अभी तक जिले में सामान्य 327.3 से 6 फीसदी ज्यादा 348.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इस बार 1 जुलाई को रेवाड़ी में मानसून का प्रवेश हुआ था। 15 जुलाई तक पूरे जिले में अच्छी बारिश हुई। एक सप्ताह के ब्रेक के बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह में भी तेज बारिश देखने को मिली थी। लेकिन अगस्त की शुरुआत के बाद मानसून पर ब्रेक लग गया था।
विज्ञापन

यहां हुई बारिश
रेवाड़ी-50 एमएम
मनेठी26.6 एमएम
पाल्हावास-10 एमएम
धारूहेड़ा07 एमएम
डहीना12 एमएम
बावल55 एमएम
कोसली-18 एमएम
नाहड़-22 एमएम

कोट

मौसम में बादल छाये हुए हैं। 24 अगस्त को भी इस तरह का मौसम रह सकता है। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। पिछले साल के मुकाबले इस बार अच्छी बारिश हुई है। इससे फसलों को भी काफी फायदा मिला है।
विज्ञापन

- डॉ. चंद्रमोहन, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें