फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीएम फ्लाइंग ने 6 ओवरलोड वाहनों को जब्त कर लगाया 4.66 लाख रुपये का जुर्माना

Wed, 23 Aug 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बुधवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की टीम के साथ मिलकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान कुल 6 ओवरलोड वाहनों को जब्त कर उनपर 4 लाख 66 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के बाद ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि राजस्थान की तरफ से रेवाड़ी के रास्ते गुरुग्राम-फरीदाबाद की तरफ बिल्डिंग मटेरियल से लदे ओवरलोड वाहन गुजरते है। सभी वाहन राजस्थान की तरफ से आ रहे थे।
विज्ञापन

आरटीए विभाग के एमटीओ द्वारका प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है। इसी माह के अंदर उन्होंने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 42 लाख रुपये का जुर्माना लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे रोजाना 8 से 10 घंटे ओवरलोड वाहनों की जांच करते हैं। आगे भी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने माना कि ओवरलोडिंग पूरी तरह थम नहीं पाई है। हालांकि उनकी तरफ से निरंतर कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग में शामिल लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हुए है। जैसे ही वह जिस एरिया में कार्रवाई के लिए निकलते हैं, तो उनकी लोकेशन व्हाट्सएप के जरिए लीक की जाती है। जिसके बाद ओवरलोड वाहन चालक अपना रास्ता बदल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें