बीते पांच साल की बात करें तो 22 नवंबर रविवार सबसे ठंडा रहा। वर्ष 2015 से लेकर 2020 में 22 नवंबर तक सबसे कम रविवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी शनिवार के मुकाबले 7.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। दिन में जरूर धूप निकलने के बाद राहत मिली, लेकिन सुबह व शाम के समय ठंड व शीत लहर से लोगों कंपकंपी छूटती दिखी। अब लोगों ने दिन में भी गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू कर दिया है।
बता दें कि वर्ष 2015 में 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया गया था। तापमान में आ रही गिरावट के कारण दिनभर ठिठुरन बनी रही। कड़ाके की ठंड का असर बढ़ने से सामान्य जनजीवन पर भी इसका व्यापक असर देखने का मिल रहा है। जिले में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को दो डिग्री गिरावट के साथ 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। वहीं अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, रविवार को 7 डिग्री गिरावट के साथ 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।