फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को पीपीपी में सुधार के तरीके बताए

Wed, 14 May 2025 12:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 13ततारपुर इस्तमुरार स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में पीपीपी कार्यशाला में विद्यार्थियों क - फोटो : मंदिर का मुआयना करती पुलिस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ततारपुर इस्तमुरार स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित पीपीपी कार्यशाला में नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) संशोधन करने के तरीके बताए गए।
परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों को फैमिली आईडी स्वयं बनाने, गलतियों को ठीक करने, नए व्यक्ति का नाम जोड़ने, मृत व्यक्ति का नाम हटाने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. खोला ने साइकिल योजना, स्कूटी योजना और छात्रवृति योजना के तहत आवेदन करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर और वार्ड स्तर पर सीपीएलओ नियुक्त किए हैं, उनसे संपर्क करके जन्म तिथि, व्यवसाय तथा अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन


कार्यशाला में प्रिंसिपल विनोद मेहता, वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, नरेंद्र सिंह, नीता रानी, निधि, पुष्पा रानी, रचना यादव, राजेश कुमार, रवि कांत, संजय यादव, सरिता यादव, सुषमा यादव, स्वाति भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें