फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों ने लगवाई वैक्सीन

Fri, 06 Mar 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन महाअभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को कई किशोरियां अस्पताल पहुंचीं और एचपीवी वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण से पहले सभी किशोरियों का यू-विन पोर्टल पर पंजीकरण किया गया और इसके बाद उन्हें वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों में दूसरे स्थान पर रहने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) की रोकथाम करना है। समय रहते टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है, इसलिए किशोरियों को जागरूक कर वैक्सीन लगवाई जा रही है।
अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि जिले में कुल 10 हजार किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं ताकि अधिक से अधिक किशोरियां इस अभियान का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन विशेष रूप से उन किशोरियों के लिए है, जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, लेकिन अभी 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है। इस आयु वर्ग की किशोरियों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए स्कूलों और अभिभावकों के माध्यम से भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें