आरपीएस में तीजोत्सव कार्यक्रम में भाग लेतीं शिक्षिकाएं।
- फोटो : Rewari
कोसली। आरपीएस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरपर्सन सुमन यादव व विशिष्ट अतिथि सुनीता यादव, कविता, मोहिनी और निशा रहीं। इस दौरान विद्यार्थियों की माताओं ने नृत्य प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, नृत्य आदि में भाग लेकर इस त्योहार को चार चांद लगा दिया।
विद्यालय प्रबंधन समिति की तरफ से अभिभावकों को तीज पर भेंट स्वरूप पौधे दिए गए। शिक्षिकाओं ने झूले का आनंद भी लिया। स्कूल चेयरमैन भगवान यादव ने सभी को तीज उत्सव की शुभकामनाएं दीं। चेयरपर्सन सुमन यादव ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम स्कूल में लगातार करवाते रहने का आश्वासन दिया। प्राचार्य संजना कटोच ने कहा कि यह उत्सव महिलाओं का उत्सव है चारों तरफ हरियाली होने के कारण हमें इसे हरियाली तीज कहते हैं। विशिष्ट अतिथि सुनीता यादव ने कहा कि यह पर्व प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है। इस पर्व को हमें मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस अवसर पर एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर अनु यादव, कोऑर्डिनेटर सरिता शर्मा, सरोज यादव, पूजा आदि उपस्थित रहे।