कोसली। गांव दाखोरा में शुक्रवार को आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को कृषि, बागवानी और मशरूम उत्पादन से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी। साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
गोष्ठी में बागवानी विभाग के डॉ. मंजीत ने योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नेट हाउस निर्माण पर अनुसूचित जाति के किसानों को 85 प्रतिशत और सामान्य वर्ग के किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाती है।
सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों को 15 हजार रुपये की सहायता भी दी जाती है। डॉ. केसर चंद ने किसानों को सुपर-99, सुपर-36 और सुपर-78 बाजरा किस्मों की जानकारी दी। उन्होंने बाजरे की फसल में आने वाली विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान के बारे में बताया।
हरियाणा सरकार की मशरूम प्रमोशन कमेटी के सदस्य वीरेंद्र बाजवान ने औषधीय मशरूम की खेती, उसकी गुणवत्ता और मार्केटिंग संबंधी योजनाओं की जानकारी साझा की।