संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शनिवार को संपर्क फाउंडेशन की ओर से टीचर ट्रॉफी अवॉर्ड्स 2024-25 का आयोजन किया गया। जिले के 70 शिक्षकों, 40 जिला अधिकारियों को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीईओ सुभाष चंद्र, डीपीसी राजेंद्र शर्मा तथा फाउंडेशन के जोनल मैनेजर सुजय बिश्वास रहे।
सुभाष चंद्र ने शिक्षकों से संपर्क टीवी और स्मार्टशाला एप जैसे डिजिटल उपकरणों का उपयोग बढ़ाने की अपील की और कहा कि इनके प्रभावी उपयोग की मासिक निगरानी की जाएगी। जिला एफएलएन समन्वयक चरण सिंह ने सभी अध्यापकों से एफएलएन के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
जिला गणित विशेषज्ञ अशोक नामवाल ने बताया कि संपर्क फाउंडेशन वर्ष 2017 से सरकार के साथ मिलकर लर्निंग आउटकम सुधारने का कार्य कर रहा है। समारोह में शीर्ष टीचर अवार्ड, शीर्ष स्कूल अवार्ड और शीर्ष ब्लॉक अवार्ड प्रदान किए गए।
यह पहल अब तक 8 राज्यों में 4,344 शिक्षक, 1,878 स्कूल और 881 ब्लॉक तक पहुंच चुकी है, जिससे 1.8 करोड़ बच्चों और 2 लाख शिक्षकों को लाभ हुआ है। संपर्क फाउंडेशन के संस्थापक अनुपमा नायर और विनीत नायर ने प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए 1000 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई है।
विशिष्ट अतिथियों में बीईओ रेवाड़ी राजेश, बीईओ नाहड़ राजेंद्र यादव, बीईओ जाटूसाना अरविंद यादव, बीईओ खोल संतोष तंवर, जिला गणित विशेषज्ञ अशोक नामवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेनू, जिला एफएनएल समन्वयक चरण सिंह और जिला समन्वयक ललित कुमार शामिल रहे।