फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घर-घर पहुंच रहे शिक्षक, सरकारी स्कूलों पर बढ़ा भरोसा

Fri, 27 Mar 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नामांकन महाभियान के तहत घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए ‘अधिकतम नामांकन’ महाभियान पूरे जोश के साथ शुरू हो गया है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक इस अभियान को मिशन मोड में चलाते हुए शहर और आसपास के गांवों में घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य विनोद यादव के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों से जोड़ना है। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों की टीम, आधुनिक संसाधन और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध है।
बताया कि कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर जरूरी सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन राजकीय विद्यालय में कराएं। वरिष्ठ शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ ने बताया कि नामांकन बढ़ाने के लिए सीधे संवाद किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं विद्यालय प्रशासन ने बताया कि कक्षा छठी से 12वीं तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं और अभिभावक किसी भी कार्य दिवस पर विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, आधुनिक प्रयोगशालाएं और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
अभियान सफल बनाने के लिए व्याख्याता नम्रता सचदेवा, नीलम, राजेश कुमारी, जितेंद्र, राजपाल, राजेश, जितेंद्र यादव सहित अन्य शिक्षक सक्रिय रूप से जुड़े हैं। टीम विद्यार्थियों को विद्यालय की उपलब्धियों, छात्रवृत्ति योजनाओं और उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों की जानकारी दे रही है।

नामांकन महाभियान के तहत घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें