फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जनगणना में शिक्षकों को हो रही परेशानी, किरायेदार परिवार सहयोग नहीं कर रहे

Tue, 12 May 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जनगणना के कार्य में लगे प्रगणकों को ड्यूटी के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के जिला प्रधान मनोज मसानी ने जिला प्रशासन एवं जनगणना नोडल अधिकारी को ज्ञापन भेजकर समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि जनगणना के दौरान कई किरायेदार परिवार जानकारी देने में सहयोग नहीं कर रहे हैं। कुछ लोग यह कहकर जानकारी देने से इनकार कर देते हैं कि उनकी गणना पैतृक गांव में करवाई जाएगी जबकि नियमों के अनुसार गणना वर्तमान निवास स्थान पर होनी चाहिए।
इसके अलावा कई क्षेत्रों में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। शिक्षकों का कहना है कि कई बार पशु उन पर हमला करने का प्रयास कर चुके हैं जिससे ड्यूटी के दौरान डर और असुरक्षा का माहौल बना रहता है।
विज्ञापन

यह भी बताया कि दिन के समय कई घरों में केवल बुजुर्ग सदस्य ही मिलते हैं जो जागरूकता की कमी के कारण दरवाजा नहीं खोलते। कई परिवार शाम को आने के लिए कहते हैं, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है।
जनगणना के दौरान नेटवर्क और तकनीकी दिक्कतें भी बड़ी परेशानी बनी हुई हैं। मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने के कारण ऑनलाइन एंट्री करने में काफी समय लग रहा है। प्रशासन से मांग की गई है कि जनगणना कार्य को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, जागरूकता अभियान चलाया जाए और संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि समय पर कार्य पूरा हो सके
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें