फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बीकानेर स्कूल में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Wed, 01 Jan 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एसएमसी सदस्य कैप्टन फकीर चंद उपस्थित हुए। कार्यक्रम प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशन में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सहित अन्य गतिविधियों में जिला एवं राज्य स्तर पर प्रतिभागिता करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभाओं को शुभकामनाएं देते हुए और अधिक मेहनत कर जिला एवं राज्य स्तर पर विद्यालय तथा अपने माता पिता का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया। सम्मान समारोह में कीर्ति शर्मा, अंजली सोनी, सुकन्या, कीर्ति, गुंजन, नव्या, दीप्ति, राधिका, पूर्ति, इशिका, किशन कुमार आदि विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोमबीर यादव, विक्टोरिया यादव, नीतू कुमारी, कांता लहकरा, पूनम देवी, अध्यापक रविंद्र कुमार सैनी, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, मंजूलता, प्रिया, पूनम देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें