फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महिला यात्री का जेवर से भरा पर्स चोरी

Wed, 01 Jan 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर उतरते समय महिला यात्री का जेवर से भरा पर्स चोरी कर ले गया। रेवाड़ी जीआरपी थाना को दी शिकायत में पालम के प्रवीण शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पालम से ट्रेन से रेवाड़ी पहुंचे थे। रेवाड़ी स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय किसी चोर ने भीड़ का फायदा उठाते हुए उनके बैग की चेन खोल ली और बैग में रखा उसकी पत्नी का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में मंगलसूत्र, अंगूठी व अन्य जेवर थे। उसने अपने स्तर पर चोर व पर्स की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें