धारूहेड़ा। फतेहाबाद के एक निजी स्कूल में आयोजित तीसरी राज्यस्तरीय बैंडी प्रतियोगिता में ऋषि वर्ल्ड स्कूल धारूहेड़ा के स्केटिंग खिलाड़ियों का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा। प्रतियोगिता 26-27 अक्तूबर को हुई थी। इसमें अंडर-10 आयु वर्ग में प्रक्षित जागड़ा, भव्य सिंह, सहज नूर की टीम ने पानीपत जिले की टीम को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, स्पीड इवेंट में परीक्षित जांगड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भव्य सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
टीम कोच गोविंद शर्मा ने बताया कि बैंडी एक विंटर ओलंपिक गेम है। इसमें खिलाड़ी स्केट्स पहनकर हॉकी खेलते हैं। यह रशिया का नेशनल गेम है। पिछले पांच सालों से यह भारत में भी खेला जा रहा है। इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर बबीता वर्मा ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी। संवाद