बावल। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर गांव और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले गांव खंडोडा के बच्चों बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाएं खेलों में पहचान बना रहीं हैं।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। गांवों के खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतना विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बेटों और बेटियों को खेलों में समान अवसर दिए जाने चाहिए, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। विधायक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं, खिलाड़ियों, महिलाओं और बुजुर्गों को सम्मान देना तथा उनके विकास के लिए अवसर उपलब्ध कराना है।