फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निशान लेकर भक्तों ने शुरू की खाटू श्याम की पदयात्रा

Fri, 20 Feb 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कोसली से निशान लेकर यात्रा के लिए निकलते भक्त। संवाद
विज्ञापन
कोसली। फाल्गुन मेले में कोसली क्षेत्र के भक्त निशान (ध्वज) लेकर खाटूश्याम के लिए पदयात्रा पर रवाना हुए। अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग जत्थों के रूप में श्रद्धालुओं के रवाना होने का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन

भक्त सुनील कुमार, पूजा और भतेरी ने बताया कि वे पिछले छह वर्षों से नियमित रूप से खाटू श्याम जी के दरबार में ध्वज अर्पित करने जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कोई व्यक्तिगत मनोकामना नहीं है, बल्कि वे श्रद्धा और भक्ति भाव से प्रेरित होकर यात्रा करते हैं।
करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय करना आसान नहीं होता, लेकिन श्याम बाबा के प्रति आस्था के चलते यह सफर कठिन नहीं लगता। आस्था ही हमें ऊर्जा देती है।
महेश पुजारी और सुमित ने बताया कि वे लगभग 15 वर्षों से श्याम भक्त हैं। उनका कहना है कि लंबी पदयात्रा के दौरान थकान तो महसूस होती है, लेकिन रास्ते में मिलने वाली सेवा और श्रद्धालुओं का उत्साह नई ऊर्जा प्रदान करता है।
विज्ञापन

सोनिया, वीरता, मीनाक्षी और सर्वेश ने बताया कि वे पिछले छह वर्षों से नियमित रूप से खाटू श्याम मेले में जा रही हैं। जैसे ही फाल्गुन मेला नजदीक आता है, वे तैयारियां शुरू कर देती हैं।
कोसली से रवाना हुआ निशान यात्रा का दल करीब चार दिनों की पदयात्रा के बाद खाटू धाम पहुंचेगा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते जाते हैं। रास्ते में शिविर लगाए गए हैं जहां यात्रियों के लिए भोजन, जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें