फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शपथ लो! मीडिया तक न पहुंचे समस्या

Mon, 02 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा और रेवाड़ी के स्थापना दिवस पर विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई कि कोई भी समस्या मीडिया तक न पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वïान किया कि अपने विचारों में सकारात्मक सोच लाएं ताकि किसी भी समस्या को बिना आपसी विचार विमर्श करे मीडिया तक नहीं देंगे। विधायक ने कार्यकर्ताओं को चेतावनी भी दी कि व्यक्तिगत हित के लिए सरकार और पार्टी को नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक हरियाणा दिवस पर सर्कुलर रोड स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। हालांकि शपथ दिलाने के बाद कार्यक्रम में ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।
विज्ञापन

विधायक कापड़ीवास ने कहा कि प्रदेश स्वर्णजयंती काल में प्रवेश कर रहा है। पंजाब से अलग हुए हरियाणा प्रदेश ने अपने सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक दृष्टि से देश में एक अलग पहचान बनाई है। कृषि और खेलों में प्रदेश ने नए आयाम स्थापित किए हैं। आज हरियाणा प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर है। प्रदेश आज महिला और पुरुष साक्षरता में अव्वल श्रेणी में है। वर्तमान सरकार ने प्रदेश को महिला थाना देकर नारी सशक्तीकरण की अनोखी मिसाल पेश की है। प्रदेश सरकार ने वर्षभर में प्रदेश की चहुंमुखी विकास की अनेक योजनाएं लागू की है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं को शपथ भी दिलाई कार्यक्रम में ओमप्रकाश ग्रोवर, लक्ष्मण सिंह यादव, रोहताश प्रधान, महावीर यादव, रामपाल यादव, गुरदयाल नंबरदार, चांदनी चांदना, धीरज शर्मा, विजय राव, हरीश अरोड़ा, दयाराम जांगिड़ आदि मौजूद रहे।
हर माह पहले रविवार को होगी बैठक
विधायक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की आम बैठक हर महीने के पहले रविवार और पार्षदों और सामाजिक संगठनों के प्रमुखों की बैठक तीसरे रविवार को सर्कुलर रोड, धारूहेड़ा चुंगी के पास स्थित पार्टी कार्यालय में होगी। बैठक में कार्यकर्ताओं को होने वाली असुविधा को दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

कोट्स
मेरा कहने का मतलब यह था कि जो भी शिकायत या समस्या है, वह पहले सरकार को भेजें ताकि उसका समाधान हो। मीडिया में ऐसी बातें आने से सरकार की छवि पर असर पड़ता है। कुछ अधिकारी भी सतर्क हो जाते हैं। जो काम नहीं करता, उसका तबादला होना चाहिए और जो बेईमानी करता है उसे सजा मिलनी चाहिए। - रणधीर सिंह कापड़ीवास, विधायक रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें