फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9.68 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा सिंथेटिक ट्रैक : लक्ष्मण सिंह यादव

Thu, 30 Oct 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 24रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम परिसर सिंथेटिक ट्रैक निर्माण तेजी से चल रहा कार्य। स्रो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में 9.68 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके अलावा गांव सुरहेली में खंड स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। यह जानकारी रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के गांवों में भी खेल नर्सरियां व ओपन जिम तैयार करवाई जा रही हैं। रेवाड़ी के खिलाड़ियों को खेलों में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि यहां का युवा खेल के दम पर जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका सके।
रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं और प्रोत्साहन राशि की सरहाना करते हुए युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में खिलाड़ियों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन

बताया कि खेल नर्सरियों का निर्माण करवाकर युवाओं को खेलों में भी अपना भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जहां खेल युवाओं को नशे से दूर रखता है, वहीं सरकार खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैडल लाने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के साथ सरकारी नौकरियां भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें