फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राव तुलाराम स्टेडियम में बनेगा जिले का पहला स्वीमिंग पूल

Tue, 21 Jun 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Roi tularam
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में पहली बार स्वीमिंग में भविष्य की तलाश करने वाले खिलाड़ियों को बहार नहीं जाना पड़ेगा। नव नियुक्त डीएसओ की पहल पर डीसी की स्वीकृति के बाद खेल मंत्रालय ने भी दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में टेनिस कोर्ट के समीप चार लेन के राष्ट्रीय स्तर के लगभग पचास लाख की लागत से बनने वाले स्वीमिंग पूल को हरी झंडी दे दी है। जल्द ही पूल बनने का काम शुरू हो जाएगा। जिले को स्वीमिंग पूल एवं कोच मिलने के बाद कहा जा सकता है कि अब यहां के खिलाड़ी भी विश्व प्रसिद्ध तैराक माइकल फेलप्स बनने की सोच सकते हैं।
विज्ञापन

------------------
अभी तक भिवानी जाना पड़ता था कोचिंग के लिए
स्वीमिंग में भविष्य तलाश रहे जिले के खिलाड़ियों को भिवानी स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तैयारियों के लिए भिवानी जाना पड़ता था। गौरतलब है कि भिवानी में खेल विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल बनाया हुआ है। यहां पर प्रदेश भर के खिलाड़ी आकर ट्रेनिंग लेते हैं। लेकिन खेल विशेषज्ञों के अनुसार प्राइमरी स्कूल के बिना ग्रेजुएशन का कोई मतलब रह जाता है इसलिए रेवाड़ी में राष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल बनने के बाद यहां के खिलाड़ियों की नींव मजबूत हो सकेगी।
------------
कोचों की कमी से जूझ रहा है स्टेडियम
जिला मुख्यालय स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में अधिकतर खेल कोर्ट होने के बावजूद स्टेडियम में क्रिकेट, बेडमिंटन, लॉन टेनिस, जिमनास्टिक एवं जूड़ों के कोच नहीं होने से इन खेलों में भविष्य बनाने वाले खिलाड़ियों को मंहगी फीस देकर जिले से बाहर जाकर कोचिंग लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में ऐसे खेलों में आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को सबसे बड़ा खामियाजा उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

--------
एक्सीलेंट सेंटर खुलने से खिलाड़ियों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं
राव तुलाराम स्टेडियम में कुछ खेलों के विशेषज्ञ एवं मैदान होने के बावजूद अत्याधुनिक सुविधाएं नहीं होने के चलते यहां के खिलाड़ी प्रतिभा होने के बावजूद राष्ट्रीय खेलों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। लेकिन सूबे की सरकार ने जिला मुख्यालय पर एक्सीलेंट सेंटर बनाने की अनुमति पहले ही दे दी थी, जिसका बजट भी अलॉट  हो चुका है। एक्सीलेंट सेंटर बनने के बाद खिलाड़ियों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। अभी तक यहां स्टेडियम के यह हालात हैं कि जिम की बिल्डिंग बनने के बावजूद महीने से यहां पर जिम का सामान तक नहीं आ पाया है।
----------------
 वर्जन-
उपायुक्त स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए स्वयं आगे आकर रुचि ले रहे हैं। उपायुक्त की कोशिशों के कारण जल्द ही यहां पर स्वीमिंग पूल बनने के साथ एक्सीलेंट सेंटर बनेगा। सभी सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद यहां पर भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल सकेंगे। कोच की कमी के लिए सरकार को लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

-भारत ग्रोवर, डीएसओ रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें