फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामित्व योजना ग्रामीणों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने में कारगर : अशोक

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री हरियाणा के प्रधान सचिव वी. उमा शंकर ने शनिवार को स्वामित्व योजना को वीडियो कांफ्रेसिंग (वीसी) के माध्यम से उपायुक्तों बातचीत की। साथ ही उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद डीसी ने अधिकारियों के योजना को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होेंने अफसरों को योजना से संबंधित सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी ने कहा कि स्वामित्व योजना जिले के सभी गांवों के लोगों को उनका मालिकाना हक देने की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। प्रॉपर्टी कार्ड से संबंधित शत प्रतिशत कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वामित्व योजना सरकार की प्राथमिकता है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सरकार की मंशा के अनुसार ही काम करना है। सरकार के निर्देशों के अनुसार लंबित कार्योें में तेजी लाकर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिले, इसके लिए सक्रिय भूमिका अदा करते हुए कार्य करें। इस अवसर पर डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआरओ राकेश छोक्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें