फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वंदना पोपली अब भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभालेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाजपा हाईकमान ने वरिष्ठ नेत्री वंदना पोपली को प्रमोशन करते हुए उन्हें नववर्ष का तोहफा दिया है। संगठन में उनका कद बढ़ने के पीछे भाजपा के प्रति उनकी निष्ठा एवं सेवाभाव को मुख्य वजह माना जा रहा है। शनिवार को भाजपा मुख्यालय रोहतक से जारी पत्र में हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने वंदना पोपली और पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी को प्रदेश प्रवक्ता, जबकि आदमपुर से विधायक भव्य बिश्नोई, पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई और पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई को पार्टी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जिला रेवाड़ी की मूल निवासी वंदना पोपली ने सह प्रवक्ता के तौर पर बेहतर कार्य किया और उनकी कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। वंदना पोपली ने पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि उन पर पार्टी हाईकमान ने विश्वास जताया है और यह अहम जिम्मेदारी सौंपी, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की जनता और भाजपा संगठन के प्रति समर्पित रहकर कार्य करते हुये पार्टी को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें