फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सुषमा ने स्वर्ण पदक जीता

Sat, 20 Dec 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मेडल जीतने पर खुशी जाहिर करतीं सुषमा यादव। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। किसी ने सच ही कहा है कि जज्बा उम्र का मोहताज नहीं होता। इसको सेक्टर-3 निवासी सुषमा यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से चरितार्थ कर दिखाया है।
विज्ञापन

नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 11 से 18 दिसंबर तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सुषमा यादव ने 10 मीटर सीनियर महिला पिस्टल (सीनियर मास्टर्स वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल सफलता हासिल की बल्कि इस वर्ग में प्रदेश को पहली बार स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास रच दिया।
उनकी इस उपलब्धि से रेवाड़ी ही नहीं प्रदेश गौरवान्वित है। एक गृहिणी होने के साथ सुषमा यादव ने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। इससे पहले सुषमा यादव ने देहरादून में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर क्वालीफाई किया था।
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी उन्होंने इसी वर्ग में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। सुषमा यादव ने खेल, शिक्षा और पारिवारिक संतुलन को बनाए रखते हुए प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत उदाहरण दिया है। आज जब हरियाणा प्रदेश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान चल रहे हैं, ऐसे समय में सुषमा यादव जैसी महिलाएं यह संदेश देती हैं कि महिलाएं स्वयं आगे बढ़कर न केवल अपने लक्ष्य हासिल कर सकती हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी विशेषकर बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकती हैं।
विज्ञापन


इंसेट
सफलता का श्रेय कोच और परिजनों को : सुषमा
सफलता का श्रेय सुषमा यादव ने कोच रमन और परिजनों को दिया है। सुषमा ने बताया कि उन्हें इस बात की खुशी है कि जिले का नाम मेडल जीतकर रोशन किया है। कोच रमन ने बताया कि सुषमा यादव काफी मेहनती हैं उन्हें जब भी मौका मिला हमेशा बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें