फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सूर्य नमस्कार से तनाव होता है कम

Sun, 18 Jan 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सूर्य नमस्कार अभ्यास कार्यक्रम में भाग लेते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना माॅडल टाउन में शनिवार को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। इस दौरान बताया गया कि सूर्य नमस्कार से तनाव कम होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सूर्य नमस्कार की सही विधि बताई गई। बताया गया कि सूर्य नमस्कार न केवल शरीर को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी अत्यंत सहायक है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने कहा कि स्वस्थ पुलिसकर्मी ही समाज को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकता है। नियमित योग, व्यायाम और अनुशासित जीवनशैली से पुलिस बल की कार्यक्षमता एवं सकारात्मक सोच में निरंतर वृद्धि होती है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें