संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के बाजारों में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। लटक रहे तारों से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद और बिजली निगम संयुक्त रूप से कार्य कर रहा है।
अभी शहर के बाजारों का सर्वे होगा। सर्वे की रिपोर्ट तैयार करने के बाद एस्टीमेट बनाया जाएगा। इसके बाद बिजली की तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। बिजली की तारों के लटकने के कारण कई बार हादसा होने की परेशान आशंका भी बनी रहती है। दरअसल, पिछले दिनों दिशा की मीटिंग में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने और शहर के बाजारों में सड़कों को दुरुस्त करने के आदेश दिए थे। बैठक में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने की बात कही गई थी। केंद्रीय मंत्री का देश के बाद से कार्य शुरू हो चुका है। शहर के बाजारों की सड़कों को भी दूरूस्त करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। एस्टीमेट बना लिया गया है बस मंजूरी मिलना बाकी है कुल मिलाकर, आने वाले समय में अब बाजारों की दशा भी बदलती हुई दिखाई देगी, फिलहाल व्यापारी वर्ग भी काफी खुश है।