जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते विजेता। स्रोत : समिति
बावल। सरकारी पैक्स समिति नंगली परसापुर में बुधवार को प्रधान और उपप्रधान का चुनाव हुआ। अध्यक्षता मुकेश, ओमप्रकाश और बलवान ने की।
समिति के सभी 10 सदस्यों ने सुरेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से प्रधान और हुक्म सिंह को उपप्रधान चुना। कार्यालय में नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। सुरेंद्र कुमार और हुक्म सिंह ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समिति के सभी सदस्यों को साथ लेकर पारदर्शी ढंग से कार्य करेंगे। किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
इस मौके पर सूरत सिंह, शशि लंबरदार, करण सिंह, भानु प्रधान, शिवचरण, ब्रह्मदत्त, सेन मेहरा, राजीव बोहरा, विक्रम बोहरा, नितेश यादव, सतीश डिपो, अभय सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।