फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पत्र लिखकर लापता हो गया सुपरवाइजर

Mon, 18 Nov 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। क्षेत्र के गांव महेश्वरी से एक कंपनी का सुपरवाइजर घर पर पत्र छोड़कर लापता हो गया। उसने पत्र में लिखा है कि मुझे मत तलाशना, कामयाब रहा तो वापस आऊंगा। इस मामले में धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महेश्वरी गांव निवासी मनीषा देवी ने बताया कि उनके पति अनिल बिलासपुर स्थित एक कंपनी में सुपरवाइज़र हैं। वह रविवार को बिना बताए वह घर से चले गए। फोन किया तो उन्होंने कहा कि थोड़ी देर में घर आ रहे हैं लेकिन नहीं लौटे। अब उनका फोन बंद है। घर में टंगे पैंट की जेब से चिठ्ठी मिली जिसमें उन्होंने लिखा है अपनी लाइफ में जो जीना था, अब मैं जी चुका हूं। अगर मैं कामयाब रहा, तो वापस आऊंगा। बैंक से सारे पैसे लेकर जा रहा हूं। अपना और बच्चों का ख्याल रखना। तेरे पास 3 बैंक की एफडी छोड़ कर जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें