फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अधीक्षक अभियंता ने दूर कराईं समस्याएं

Sat, 19 Sep 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अधीक्षक अभियंता को मांगों की जानकारी देते एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा बिजली पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता विजय पाल यादव का रेवाड़ी कार्यालय में पदभार संभालने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पेंशनरों से संबंधित प्रमुख मांगें उनके समक्ष रखीं। अधीक्षक अभियंता ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का तत्काल समाधान करवाया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी अभियंता से भी मुलाकात की और पेंशनरों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से उन्हें अवगत कराया। कार्यकारी अभियंता महोदय ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र रोहिल्ला, मुख्य संरक्षक बुद्ध राम पवार, संरक्षक राधेश्याम शर्मा, रामकिशन, सचिव प्रभुदयाल, राजेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें