फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस अधीक्षक ने पांच थानों के एसएचओ बदले

Wed, 24 Jul 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। औचक निरीक्षण करते एसपी गौरव राजपुरोहित। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने पांच थानों के एसएचओ बदले हैं। अपराध विश्लेषण प्रभाग व ग्राम प्रहरी के नए प्रभारी भी लगाए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने रोहड़ाई थाने के एसएचओ सब इंस्पेक्टर धर्मपाल को हटाकर उनके स्थान पर इंस्पेक्टर रामपाल को तैनात किया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर सीमा कुमारी को जाटूसाना, कोसली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र को रामपुर, रामपुरा थाना प्रभारी मुकेश चंद को कोसली, रामपुरा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर संजय कुमार को सेक्टर-6 थाना प्रभारी बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार को रामपुरा थाना, सब इंस्पेक्टर नितेश कुमार को क्राइम एनालिसिस डिवीजन का इंचार्ज और सब इंस्पेक्टर धर्मपाल को इंचार्ज ग्राम प्रहरी लगाया गया है। इसी प्रकार नाहड़ चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर का तबादला सेक्टर-6 और एएसआई सुरेंद्र कुमार को सेक्टर-6 से बदलकर नाहड़ चौकी में तैनात किया है।
विज्ञापन

28 जून को सोनीपत से ट्रांसफर होकर आए आईपीएस गौरव राजपुरोहित ने रेवाड़ी में कार्यभार संभालने के बाद पहली बार फेरबदल किया है। जिले में 13 थाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें