डहीना। गांव जैनाबाद में एक कुएं से करीब 190 फुट केबल चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव जैनाबाद निवासी रामपत ने बताया कि बीती रात उसके कुएं से करीब 190 फुट केबल चोरी हो गई। आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। डहीना चौकी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।