फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लंबी कूद में सुनीति खंड मातनहेल प्रथम

विज्ञापन
30jjrp24- ​भिंडावास स्टेडियम में प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करतेविभागीय अ​धिकारी। स्रो
विज्ञापन
साल्हावास। जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल स्टेडियम भिंडावास में लड़कियों की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी पांच खंडों कि लड़कियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

खंड मातनहेल के शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि अंडर-19 आयु वर्ग की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में शिवांगी खंड बहादुरगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कोमल खंड झज्जर ने 100 मीटर में दूसरा, कविता खंड मातनहेल ने 200 मीटर में दूसरा स्थान हासिल किया।
400 मीटर दौड़ में कविता खंड मातनहेल ने प्रथम, मुस्कान खंड मातनहेल ने दूसरा स्थान, 1500 मीटर दौड़ में गीत खंड साल्हावास प्रथम, मन्नत दूसरे, 400 मीटर बाधा दौड़ में जिया खंड साल्हावास प्रथम, महक दूसरे, 100 मीटर बाधा दौड़ में जिया खंड साल्हावास प्रथम, हिमांशी खंड झज्जर दूसरे, लंबी कूद में सुनीति खंड मातनहेल प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

शीतल खंड झज्जर दूसरे, ऊंची कूद में सुनीति मातनहेल ने प्रथम, मनीषा झज्जर दूसरे, चक्का फेंक में खुशी मातनहेल ने प्रथम, प्राची मातनहेल दूसरे, भाला फेंक में इंदू मातनहेल ने प्रथम, पलक झज्जर दूसरे, गोला फेंक में खुशी मातनहेल प्रथम, निकिता बहादुरगढ़ दूसरे, 400 मी.रिले दौड़ व 1600 मीटर रिले दौड़ में खंड मातनहेल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार 17 वर्ष की 100 मीटर दौड़ में खुशी बहादुरगढ़ प्रथम, हिमानी साल्हावास दूसरे, 200 मीटर में प्राची झज्जर प्रथम, खुशी बहादुरगढ़ दूसरे, 400 मीटर में निशु व दीपांसी खंड झज्जर प्रथम व दूसरे स्थान पर रही। 800 मीटर में निशु व साक्षी खंड झज्जर प्रथम व दूसरे, 3000 मीटर में आरती मातनहेल प्रथम, हर्षिता झज्जर दूसरे, 400 मीटर बाधा दौड़ में हिमांशी व सनी प्रथम व दूसरे, लंबी कूद में प्रगति झज्जर प्रथम, स्नेह मातनहेल दूसरे स्थान पाया।
गोला फेंक में नैंसी व समीक्षा मातनहेल प्रथम व दूसरे स्थान पर चक्का फेंक में साक्षी व वर्षा मातनहेल प्रथम व दूसरे स्थान पर रही। एथलेटिक्स प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन खंड मातनहेल रहा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में ज्यूरी व अपील कमेटी के सदस्य जयकुमार कौशिक, राम अवतार, जय भगवान जाखड़, पवन कुमार, संजय कुमार, बिंटू कुमार, मनोज कुमार, धर्मवीर सिंह ,रेखा रानी, विनोद कुमार, बिजेंद्र सिंह ने भूमिका निभाई। अब ये विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करके झज्जर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें