फोटो : 04प्राचीन इच्छा पूर्ण चोले वाले हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भक्तजन।
रेवाड़ी। सेक्टर-1 सोलहराही में प्राचीन इच्छा पूर्ण चोले वाले हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के मुख्य यजमान के रूप में विनोद शर्मा व सुनीता शर्मा की पूजा अर्चना मंदिर पुजारी पंडित बिजेंद्र भारद्वाज बालाजी धाम वाले ने की।
भक्तों ने मनीष अरोड़ा राजस्थान गोपाल वर्मा मिंटो मस्ताना के भजनों का आनंद लिया और हनुमान जी का आशीर्वाद व भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर संस्थापक एडवोकेट भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन सभी भक्तों के सहयोग से होता है। इस मौके पर राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के महासचिव सुरेंद्र वशिष्ठ, भाजपा नेता दीपक मंगला, लक्ष्मण रावत, बिट्टू शर्मा, योगराज, साहिल यादव, प्रशांत गुप्ता, विवेक गुप्ता, अतुल माटा, राजीव व अन्य भक्त उपस्थित रहे।