फोटो : 03डिबेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने पर खुशी जाहिर करते छात्रा हर्षी। स्रोत : स्
रेवाड़ी। राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुंदरोज की छात्रा हर्षी ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया है। अध्यापक महेश कुमार ने बताया कि कक्षा आठवीं की छात्रा हर्षी पुत्री निवेंद्र सिंह ने डीपीसी कार्यालय में आयोजित जिलास्तरीय स्पेल बी की डिबेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय मुखिया कांता देवी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के कुशल निर्देशन में होनहार छात्रा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर छात्रा को पुरस्कृत किया तथा अन्य विद्यार्थियों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष कविता देवी, अध्यापक सुरेश कुमार, पवन सिंह, अजीत सिंह क्लर्क, अध्यापिका कृष्णा कुमारी, विमला देवी, श्वेता यादव आदि ने छात्रा को शुभकामनाएं दी।