फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गणेश महोत्सव पर हुआ सुंदरकांड पाठ, भजनों पर झूमे भक्त

विज्ञापन
फोटो : 27रेवाड़ी। शहर की टीपी स्कीम कॉलोनी में चल रहे गणेशोत्सव में भजनों पर झूमते श्रद्धाल
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की प्रमुख कॉलोनी टीपी स्कीम में आयोजित गणेशोत्सव के सातवें दिन बुधवार को भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ की संगीतमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। मानस की दोहा-चौपाइयों और भजनों पर उपस्थित भक्तगण भाव-विभोर होकर झूम उठे।
विज्ञापन

समिति के मीडिया प्रभारी एवं कार्यक्रम संचालक गोपाल शर्मा ने बताया कि टीपी स्कीम कॉम्प्लेक्स के पास चल रहे गणेशोत्सव में पं. त्रिलोकचंद रामायणी, प्रसिद्ध भजन गायक संजय शर्मा गोकल वाले और महेश पटवारी की टीम ने अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के उपाध्यक्ष प्रवीण सचदेवा ने सपत्नीक रामायण पूजन से किया। विशेष अतिथि समाजसेवी अजय पटौदा और अंकुल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान समिति संरक्षक सतीश अग्रवाल, प्रधान विनय मलिक सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

गणेशोत्सव में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगीतमय सुंदरकांड की गूंज से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया और देर रात तक श्रद्धालु भजनों का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें