फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम का ऑनलाइन ड्रा 4 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम 2025-26 के तहत किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बुधवार, 4 सितंबर को ऑनलाइन ड्रा निकाला जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त अभिषेक मीणा ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित इस स्कीम के तहत 20 अगस्त तक विभागीय पोर्टल पर किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन

सभी पात्र आवेदकों में से चयन जिला स्तरीय कार्यकारिणी कमेटी की ओर से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों का चयन लघु सचिवालय के सभागार कक्ष नंबर 203 में दोपहर 12:30 बजे ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से होगा। चयनित किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा।
डीसी ने कहा कि इस स्कीम का उद्देश्य पराली जलाने की समस्या को रोकना और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना है। आधुनिक कृषि यंत्रों से खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहती है, लागत कम होती है और किसानों को समय की बचत होती है। उन्होंने बताया कि सरकार चाहती है कि किसान पराली जलाने की बजाय उसका प्रबंधन करके मुनाफा कमाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें