फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरकांड देता है श्रीराम की भक्ति और सकारात्मक सोच का संदेश : विधायक लक्ष्मण

Tue, 15 Sep 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक लक्ष्मण सिंह। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
धारूहेड़ा। बड़ी हवेली में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ एवं हनुमानजी के भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा पर्यटन निगम के पूर्व चेयरमैन राव इंदरपाल ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि श्रीराम चरित मानस के सुंदरकांड का पाठ भगवान श्रीराम की भक्ति, विश्वास और सकारात्मक सोच का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम को हृदय में स्मरण कर किए गए कार्यों में सफलता मिलती है। भक्ति और विश्वास से कठिन परिस्थितियां भी आसान हो जाती हैं तथा नकारात्मकता दूर होती है।
कार्यक्रम में नपा चेयरमैन अजय जांगिड़, नपा उपप्रधान अमन राव, रेवाड़ी नप के पूर्व चेयरमैन हरीश अरोड़ा, टेकचंद सैनी, नप पार्षद निहाल यादव सहित कस्बे के पार्षद और आसपास के गांवों के सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें