संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए हरियाणा शिक्षा विभाग ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। विभाग की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार जिले के सभी स्कूल 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे तथा विद्यालय 1 जुलाई से दोबारा खुलेंगे।
जारी निर्देशों में जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी स्कूल संचालकों को विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक अवकाश की सूचना एसएमएस, व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से पहुंचाने को कहा गया है। वर्तमान में जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।