फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लायनेस क्लब के अधिष्ठापन समारोह में सुमिता भार्गव बनीं अध्यक्ष

Mon, 12 Oct 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लायनेस क्लब की नई कार्यकारिणी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। लायनेस क्लब का वार्षिक अधिष्ठापन एवं दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें सुमिता भार्गव को सर्वसम्मति से क्लब की नई अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अनुजा खुराना को सचिव, प्रेरणा डाटा को कोषाध्यक्ष और संगीता अग्रवाल को जनसंपर्क अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिल्ली से मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष गोल्डन लायंस अमरजीत कौर अपनी टीम के साथ पहुंची। पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं पीएमसीसी गोल्डन लायंस सविता मल्होत्रा गेस्ट ऑफ ऑनर और इंडक्शन अधिकारी के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने नए सदस्यों को क्लब में शामिल कर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
क्लब की पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष गोल्डन लायनेस तृप्ति भार्गव भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन गोल्डन लायनेस रजनी भार्गव ने किया।
विज्ञापन

समारोह में क्लब की वरिष्ठ सदस्याओं, पूर्व अध्यक्षों और अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर क्लब की सामाजिक गतिविधियों और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें