फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11.50 लाख रुपये मांगने पर दंपती ने दी धमकी, व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
थाना खोल, जहां केस दर्ज हुआ। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
खोल। क्षेत्र के गांव मामडिया अहीर में बुधवार की शाम को एक फसल व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में पड़ोसी गांव निवासी एक दंपती को दो साल पूर्व दिए करीब साढ़े 11 लाख रुपये वापस नहीं लौटाने पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। सुसाइड नोट में पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने तथा फैसले के लिए दबाव बनाने का आरोप है। फिलहाल खोल थाना पुलिस ने दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा पुलिस की संलिप्ता की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुसार बुधवार की शाम को गांव मामडिया अहीर निवासी जोरावर सिंह गांव कढू के निकट खेत में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। परिजन उसे लेकर रेवाड़ी स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जोरावर की जेब से एक सुसाइड नोट व जहरीला पदार्थ मिला है। सुसाइड नोट में जोरावर ने आरोप लगाया है कि गांव मामडिया आसमपुर निवासी यशपाल व उसकी पत्नी सुधा उर्फ बबली ने मकान बनाने के लिए साढ़े 11 लाख रुपये उधार लिए थे। जब भी वह अपने पैसे वापस मांगता उसे अगले महीने आने की कह कर टरका देते। फरवरी में वह अपने पैसे मांगने के लिए आरोपियों के घर गया तो आरोपियों व उनके परिजनों ने दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि उसने इस मामले की शिकायत पुलिस को भी दी थी। पुलिस ने उसे थाने में बुलाया तथा फैसले के लिए दबाव बनाया। एक एएसआइ पर भी फैसले के लिए धमकाने तथा थाने से भगा देने का आरोप लगाया गया है।
पांच के खिलाफ मामला दर्ज
सूचना के बाद खोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा मृतक के बेटे दीपक की शिकायत पर आरोपी यशपाल, पप्पू व संजय सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया : थाना प्रभारी
खोल थाना प्रभारी संजय ने बताया कि दोनों पक्षों का पैसे के लेन-देन का मामला था। पुलिस में शिकायत दी थी। शिकायत के बाद दोनों पक्षों को अपने-अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। फैसले के दबाव बनाने के आरोपों की जांच की जाएगी। फिलहाल मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें