रेवाड़ी जिले के एक गांव में वीरवार सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने पैसे लेनदेन के विवाद से तंग होकर जहर खाकर अपनी जान दे दी ।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खोल थाना क्षेत्र के गांव मामडिया अहीर में एक व्यक्ति पैसे के लेनदेन से तंग चल रहा था इसी परेशानी से आकर वीरवार सुबह उसने जहर खा लिया और मौत हो गई, आखिर जहर क्यों खाया इसकी अपनी जांच में पुलिस जुटी हैl व्यक्ति के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने पैसे लेनदेन की बात कही है।