फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन से कॉल डिटेल से लेकर पूरा डाटा डिलीट करने के बाद फांसी के फंदे पर झूल गया रॉकमेन कंपनी का 25 वर्षीय सहायक इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत सहायक इंजीनियर सोमवार को अपने पीजी में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंजीनियर के पास से जो मोबाइल मिला है, उसमें सभी कॉल डिटेल्स व डाटा डिलीट किया गया था। बावल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र निवासी निवासी 25 वर्षीय युवक राहुल बावल स्थित एक कंपनी में बीते ढाई साल से सहायक इंजीनियर के पद पर तैनात था। राहुल औद्योगिक सेक्टर-दो के एक पीजी में रहता था। रविवार की शाम को राहुल जनरल ड्यूटी करने के बाद पीजी आ गया था। सोमवार को सुबह के समय उसको ड्यूटी पर जाना था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। साथी कर्मचारियों ने फोन पर कॉल किया तो कोई जवाब नहीं मिला। कर्मचारी रूम पर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो राहुल पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद उसे बावल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि राहुल की एक साल पहले ही शादी हुई थी और वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। मामले में जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें