फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टिकट हरियाणा रोडवेज बस में सफर करने पर जुर्मानें के साथ होगी एफआईआर

विज्ञापन
hariyna roadwes - फोटो : Rewari
विज्ञापन
बिना टिकट यात्रा करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए राज्य परिवहन की ओर से सख्ती शुरू कर दी गई है। विभाग की माने तो अब ऐसे यात्रियों के खिलाफ जुर्माना के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। परिवहन विभाग के सामने फर्जी पास,प्रमाण पत्र बनवाकर यात्रा करने के साथ ही फ्लाइंग के बारे में व्हॉट्स ग्रुप पर सूचना के माध्यम से सरकार को चूना लगाने की बात सामने आ रही थी। इसको देखते हुए पहले से ही गठित तीन फ्लाइंड स्कवॉयड के अलावा विभाग ने इसके लिए अब अलग से टीम गठित की है।
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार बिना टिकट यात्रा करने वालों के चलते विभाग को बड़ा घाटा हो रह है। जनवरी माह से अब तक कुल बिना टिकट यात्रियों से फ्लाइंग द्वारा 9 लाख 19 हजार 785 रुपये का जुमार्ना वसूला जा चुका है। विभाग की ओर से जांच टीमों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाने की बात कही जा रही है। जीएम ने निर्देश दिए कि चैकिंग के दौरान चाहे लड़का हो या लड़की, सभी यात्रियों की टिकट चेक की जाए। जो भी यात्री बिना टिकट मिले, उनके खिलाफ न केवल जुर्माना लगाया जाए बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाए।
माहवार जुर्माने के आंकड़े
जनवरी - 29990
फरवरी - 72660
मार्च - 56110
अप्रैल - 89490
मई - 144910
जून - 127300
जुलाई - 97870
अगस्त - 91785
सितंबर - 40590
अक्तूबर- 70650
नवंबर - 98470 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
-
राज्य परिवहन की बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले युवाओं द्वारा अनेक ग्रुप बनाए गए हैं। युवा ग्रुप के माध्यम से फ्लाइंग की सही स्थिति बताकर साथियों को सचेत कर देते हैं। ग्रुप में सूचना मिलने के बाद ऐसे युवाओं को पकड़ना भी राज्य परिहवन की फ्लाइंग के लिए चुनौती बना हुआ है। लेकिन अब विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा इन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पकड़े जाने पर मामला भी दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीन कुमार शर्मा, जीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें